भागलपुर, जनवरी 6 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बेलदौर प्रखंड में मंगलवार को आयोजित विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर में 101 आवेदन जमा किए गए। शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का पंजीकरण किया गया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। शिविर के दौरान प्राप्त 101 में से 34 आवेदनों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सीओ अमित कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की राजस्व एवं अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.