भागलपुर, जून 1 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत भवन में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र, खगड़िया के द्वारा एक दिवसीय 'खेत बचाओ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ डॉ. एन. के. सिंह, जितेंद्र कुमार और धनंजय पासवान दास ने किसानों को वर्तमान समय में खेती को और अधिक लाभकारी बनाने के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। ​विशेषज्ञों ने किसानों को खेत की सेहत सुधारने के लिए मिट्टी जांच कराने और संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- खगड़िया : खेतों की सेहत सुधारने के लिए मिट्टी की जांच जरूरी : वैज्ञानिक इसके साथ ही उन्...