भागलपुर, अप्रैल 13 -- गोगरी से सुमन की रिपोर्ट पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के स्टेट ऑडिशन में खगड़िया जिले की प्रतिभाशाली बेटी रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर पूरे जिले एवं बिहार को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि यह खगड़िया जैसे उभरते जिले की प्रतिभाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल है। रुपाली गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पंचायत के मुखिया श्री शंभू चौरसिया की सुपुत्री हैं। पटना में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में रुपाली भूषण ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंच संचालन, संवाद कौशल और सौंदर्य के साथ-साथ अपनी...