भागलपुर, जुलाई 24 -- खगड़िया से नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट जिले केजवाहर उच्च विद्यालय, महेशखूंट, गोगरी के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह, नशा एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के विषय पर सेमिनार आयोजित कर जागरूक किया गया। नालसा के जागृति स्कीम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया एवं शिक्षा विभाग खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के बच्चों के बीच बाल विवाह उन्मूलन, नशा उन्मूलन एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के विषय पर सेमिनार/जागरूकता शिविर का आयोजन गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के निर्दे...