भागलपुर, मई 15 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट जन शिकायतों के सुलभ तरीके से प्राप्त करने एवं इसके प्रभावी निवारण के लिए अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन होगा। इस संबंध में पूर्व में ही पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारित की जा चुकी है। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के आदेश भी डीएम नवीन कुमार ने दिए हैं। उन्होंने इस संबंधमें जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के द्वारा मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम सभा अथवा अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करवाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित , 19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर वहीं डीसीएम को स्वास्थ्य विभाग के अधिनस्थ बीसीएम व आशा के माध्यम से भी...