भागलपुर, मई 25 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट बिहार विधानसभा में सोमवार को आयोजित पर्यटन उद्योग समिति की समीक्षा बैठक में खगड़िया जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिले के विद्यालयों और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सबसे अहम चर्चा खगड़िया सदर अस्पताल में जलजमाव की स्थायी समस्या को लेकर हुई। विधायक बबलू मंडल द्वारा पूर्व में दिए गए पत्र के आलोक में बीएमआईसीएल द्वारा सदर अस्पताल परिसर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 16 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआ...