खगड़िया: शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत दो सौ मरीजों की हुई जांच
भागलपुर, सितम्बर 9 -- अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददाताप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान प्रखंड के अलग-अलग गांवों से करीब 200 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिला। पीएचसी के सभागार में हुई मासिक जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन और ऊंचाई सहित कई तरह की जांच की गईं। उल्लेखनीय है कि हर महीने की 9 तारीख को प्रखंड की सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। जांच के बाद उन्हें जरूरी डॉक्टरी सलाह और दवाएं मुफ्त दी जाती हैं।बुधवार को हुई जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, आयुष चिकित्सक राम कुमार रमन, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी रचना कुमारी, एएनएम पूजा कुमारी व चंपा कुमारी की देखरेख में हुई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.