भागलपुर, अप्रैल 26 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट शिक्षा,समानता और नशामुक्ति से ही विकसित समाज का निर्माण संभव है। यह बातें जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौछ पंचायत के तोफिर गढ़िया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कबीर मत सत्संग के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शनिवार की संध्या कहीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि आत्म-जागरण, सामाजिक समरसता और मानवता के उत्थान का सशक्त माध्यम है। संतों का आगमन किसी भी भूमि को पवित्र बना देता है और उनकी वाणी समाज को दिशा देने का कार्य करती है। जहां साधु-संतों की सेवा सम्मान नहीं होता है वहां नाकारात्मक शक्ति का प्रभाव समाज को गलत दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने संत कबीर के दोहों का उल्लेख करते हुए कहा कि "माला फेरत जुग भय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.