भागलपुर, जून 7 -- महेशखूंट खगड़िया से प्रेम भारती की रिपोर्ट विश्व साइकिल दिवस पर महेशखूंट के आस पास क्षेत्रों में रविवार को साइकिल निकाली गई। समसपुर व बन्नी पंचायत के स्वच्छताकर्मियों ने विभिन्न सड़कों में रैली निकाली। समसपुर के स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश कुमार ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित करने का संदेश दिया गया। वही बलतारा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवराज पटेल ने भी अपने पंचायत में साइकिल रैली निकाली। जहां उन्होंने लोगों से कहा कि वायु प्रदुषण होने से बचाने के लिए साइकिल की सवारी करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर बन्नी के स्वच्छता पर्यवेक्षक दुलारचंद कुमार, हिमांशु चौधरी,मनीष प्रजापति आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय जिला प्रशासन की ऒर से संडे ऑन साइकिली रैली निकाल स्वस्थ्य जीवनश...