भागलपुर, अप्रैल 29 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया। नगर संवाददातामुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर दुर्गापुर के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो यात्रियों समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी रौशन कुमार मिश्रा और विकास यादव तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारखंडी टोला निवासी एक महिला के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटना से तीन लोग जख्मी चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.