भागलपुर, अप्रैल 26 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट विश्व कल्याण की भावना को लेकर गायत्री परिवार द्वारा रविवार को जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल ने कन्याओं के सिर पर मंगल कलश रखकर शोभायात्रा की शुरुआत की। यज्ञ समिति संयोजक प्रमोद सिंह, सरिता कुमारी व संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि विधायक बब्लू मंडल सहित आगत अतिथियों का चंदन तिलक एवं मंत्र चादर देकर सम्मानित किया। यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा निकलकर हाईस्कूल, शिव मंदिर, मैन रोड, बांध, टेम्पू स्टैंड होते हुए यज्ञ स्थल पर आई।सैकड़ो कन्याओं महिलाओं ने हम बदलेंगे युग बदलेगा, नारी का सम्मान जहाँ है संस्कृति का उत्थान वहां है आदि नारे लगाए। यह भी पढ़ें- गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा इस मौके पर जिला संयोजक...