भागलपुर, जून 21 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के समीप ऑटो पलटने से महिला यात्री की मौत हो गई। मृतका की पहचान सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसाही निवासी मुनचुन चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला रविवार की सुबह मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करके ऑटो से घर लौट रहे थे। ऑटो पर 5 लोग सवार थे। सभी लोग खरमास खत्म होने पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान बलुआही एनएच 31 पर स्कॉर्पियों ने बाइक सवार में ठोकर मार दिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: बलुआही बस स्टैंड के निकट ऑटो पटी महिला की हुई मौत बाइक सवार ऑटो के सामने आकर गिर गया। जिसके कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। ऑटो पलटने के कारण बिंदु देवी दब गई। वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जख्मी महिला को इलाज के लिए सद...