खगड़िया: पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मंत्री श्रवण कुमार, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भागलपुर, मई 31 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिला जनता दल (यू) के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह विधायक दल के नेता श्रवण कुमार शामिल हुए। इस दौरान दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। श्राद्धकर्म के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति अरविंद मोहन की निष्ठा और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- खगड़िया: पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मंत्री श्रवण कुमार, दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.