भागलपुर, अगस्त 23 -- खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददातापारिवारिक कलह से ऊबकर एक महिला ने घर में रखे एसिड पी लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना रविवार को नगर पंचायत बेलदौर के वार्ड नंबर 12 की बताई जा रही है। पीड़ित महिला का पहचान स्थानीय निवासी सुबोध राम की 30 वर्षीया पत्नी सबिता देवी के रूप में की गई है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सास-पूतोह में किसी बात को लेकर विवाद हुई जिससे नाराज हो आत्महत्या करने के नियत से पूतोहू ने घर में रखे एसिड पी लिया। एसिड पीने के बाद जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ...