भागलपुर, अप्रैल 5 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नंहकू मंडल टोला के निकट रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को 204 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमालथाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर गांव के रहने वाले आदर्श कुमार उर्फ कुक्कु के रूप में की गईर है। थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच 31 नंहकू मंडल टोला के निकट वाहन जांच अभियान शुरु किया गया। इस दौरान एनएच 31 नंहकू मंडल टोला के निकट एक ऑटो रिक्सा से पुलिस को देखकर बेगूसराय जिले के साहेबपुर थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर के विनोद सिंह के पुत्र आदर्श कुमार उर्फ कुक्कू भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार किया और जब तलाशी ली तो उसके पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.