भागलपुर, मई 25 -- चौथम से जितेंद्र की रिपोर्ट दिल्ली से कमाकर घर लौट रहे महादलित मजदूरों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना घटी है। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों घायल मजदूरों का इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी तेलौंछ मुसहरी निवासी संजय सदा ने सोमवार की दोपहर दो बजे महेशखूंट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई के जुट गई है। थाने में दिए आवेदन में संजय सदा ने बताया कि रविवार की रात्रि साढ़े दस बजे के करीब गांव के ही विपीन सदा और इंदु सदा परदेश से कमाकर घर लौट रहे थे। महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से घर आ रहे थे। इसी क्रम में महेशखूंट थानान्तर्गत झिलौरिया शिवाला के पास पूर्व से घात लगाए पांडव यादव, सौरव याद...