भागलपुर, अप्रैल 5 -- खगड़िया, नगर संवाददाता एसपी के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न थानों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के सभी थानों, ओपी के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के जवानों ने थाना परिसर, कार्यालय का साफ सफाई किया। वहीं संचिकाओं के रख रखाव को लेकर भी अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...