भागलपुर, मार्च 11 -- बेलदौर, एक संवाददाता पीएचसी में मंगलवार की देर रात से बुधवार तक तीन डायरियां पीड़ित मरीजों को भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पीएचसी सूत्रों के मुताबिक बेला नौबाद पंचायत के मुरासी गांव निवासी ब्रजेश झा के ढ़ाई वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार, बेलदौर के जितेंद्र कुमार के 25 वर्षीया पत्नी क्रांति देवी एवं भैंसा डीह निवासी गौरव कुमार के पत्नी सकीना कुमारी को परिजनों ने उल्टी एवं दस्त की शिकायत पर पीएचसी में अलग-अलग समयों में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद इस बीमारी पर डाॅक्टरों ने नियंत्रण कर लिए जाने का दावा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...