भागलपुर, अप्रैल 5 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर वार्ड संख्या पांच में एक महिला को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से जानकारी देते हुए एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो गोतिया कि बीच आपसी विवाद हुई और एक पक्ष की ओर से गोली मारकर एक महिला को जख्मी कर दिया। इधर जख्मी महिला के पुत्र पंकज यादव ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच, दुर्गापुर के रहने वाले मोहित यादव के पुत्र बंटी यादव व पीरनगरा के रामबालक यादव के पुत्र नागो यादव को गिरप्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इधर कार्रवाई स...