खगड़िया: छत से गिरा 12 वर्षीय बालक, चिकिसक ने किया रेफर
भागलपुर, मई 29 -- चौथम से जितेंद्र की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के पश्चिमी बौरने पंचायत अंतर्गत सरैया गांव में गुरुवार देर रात एक 12 वर्षीय बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी विद्यानंद यादव का पुत्र धनराज कुमार घर की छत पर सो रहा था। देर रात वह नींद में उठकर लघुशंका करने जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। परिजनों ने तत्काल घायल बालक को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बालक की हालत गंभीर देखते हुए बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.