खगड़िया: गंगा दशहरा पर कात्यायनी धाम पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा
भागलपुर, मई 25 -- खगड़िया रवि शंकर की रिपोर्ट गंगा दशहरा के मौके पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा के खगड़िया आगमन पर जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया। पटना से शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जाते समय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला के सैनिक ढाबा परिसर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका नीतीश कुमार जिंदाबाद और रत्नेश सदा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल एवं निर्मला कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.