भागलपुर, मार्च 15 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि महेशखूंट थानांतर्गत पटेल हाईस्कूल के पास कार की ठोकर से पछियारी टोल निवासी 68 वर्षीय धामी देवी की रविवार की तड़के मौत हो गई। वह स्व. परमेश्वर ठाकुर की पत्नी बतायी जा रही है। परिजनों ने सदर अस्पताल में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम कार के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की तड़के उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार स्थानीय सलीमनगर निवासी मो. अब्दुल रहमान के पुत्र जहांगीर खां का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर यातायात पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं परिजनों ने बताया कि महेशखूंट बजार से कुछ समान खरीदारी करके वह अपने घर वापस आ रही थी। सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.