खगड़िया: एनएच 31 पर ट्रक-पिकअप की टक्कर में चालक की मौत
भागलपुर, मई 9 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट एनएच 31 के परमानंदपुर चौक के निकट शुक्रवार की देर रात ट्रक एवं पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी राजकुमार पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे राजकुमार पासवान अपने पिकअप वाहन को लेकर गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उनके पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.