भागलपुर, मई 13 -- अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाता।पुलिस ने अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान बेला नौबाद पंचायत के मुरासी गांव निवासी गिरीश सिंह के पुत्र राजन कुमार तेलिहार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र भीएलडब्ल्यू कुमार एवं पचाठ गांव निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र पीयुष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजन को बेलदौर थाना कांड संख्या 154/2026, भीएलडब्ल्यू को बेलदौर थाना कांड संख्या 155/2026 एवं बेलदौर थाना कांड संख्या 5/2026 के अप्राथमिकी अभियुक्त सह बीएनएस की धारा 128/170 के आरोपी के आलोक में गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंद...