खगड़िया: अज्ञात वाहन के धक्के से मुंगेर के ट्रक चालक की मौत
भागलपुर, मई 29 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले के मानसी थानान्तर्गत बख्तियारपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से मुंगेर जिले के एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृत ट्रक चालक मुंगेर जिले के कासिम बाजार का रहने वाला 55 वर्षीय प्रभु राम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे उन्होंने मानसी थानां क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के पास एनएच 31 स्थित एक लाइन होटल के निकट अपना ट्रक खड़ा किया। ट्रक खड़ाकर एनएच 31 पार कर उत्तर दिशा की ओर शौच के लिए चले गए। शौच से कुछ देर बाद लौटने के दौरान पश्चिम दिशा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद ट्रक चालक गिरकर अचेत हो गया। वही वाहन सहित चालक फरार हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा उसे मानसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.