खगड़िया: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
भागलपुर, अगस्त 10 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत उसराहा पुल के पासरविवार की देर रात कांवरिया की सेवा करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों की पहचान जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर गांव निवासी रामधारी सिंह के 18 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार तथा पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरा गांव निवासी अनिल यादव के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कांवरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.