भागलपुर, मार्च 1 -- बेलदौर, एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर 15 में अग्निपीड़ितों के बीच सीओ अमित कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के द्वारा राहत सामग्री का वितरण रविवार को किया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को आग लगने की घटना में लगभग आधा दर्जन परिवार का घर जल कर राख हो गया था। घटना के बाद सीओ अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव घटनास्थल पर पहुंचकर एक सेट बर्तन, कपड़ा, 25 किलो चावल, 25 किलो आलू, 5-5 किलो दाल, प्याज, चीनी, एक-एक बोरा मुढ़ी, 5 लीटर सरसों का तेल वितरित किया। वहीं सीओ अमित कुमार ने पीड़ितों के बीच एक-एक पॉलिथीन सीट का वितरण किया। ज्ञातव्य है कि इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक बकरियां जल कर मर गई, जबकि चार दुधारू गाय बुरी तरह से झुलस गई थी। राहत वितरण के मौके पर पंचायत समिति सदस्य निभा कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.