भागलपुर, जून 21 -- बेलदौर, खगड़िया से अजय सिंह की रिपोर्ट स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल प्रांगण में रविवार को 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इसमें पतंजलि योग पीठ रामनगर के योग शिक्षक सुबोध कुमार ने सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास करवाया। इसके तहत स्वर्गासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, ताड़ासन और सेतुबंधासन सहित विभिन्न प्रकार के योगासन सिखाए गए। योगाभ्यास के क्रम में लाउडस्पीकर के माध्यम से योग गुरु बाबा रामदेव के योग से जुड़े प्रवचन सुनाए गए। डेढ़ घंटे तक चले इस योगाभ्यास के समापन पर अल्पाहार के रूप में किशमिश, चना और गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- खगड़िया: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास इस अवसर पर बेलदौर नगर पंचायत अ...