किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज, संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल भवन खगड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के प्रति समाज को जागरूक करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक सेवा तथा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग के माध्यम से महिलाएं समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.