बेगुसराय, फरवरी 24 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के ख़खना टोला के वार्ड संख्या 5 में सोमवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी कर ली। घटना लड्डू तांती के पुत्र 50 वर्षीय सत्यनारायण तांती उर्फ सत्तो तांती के घर में हुई। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह सुबह उठे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में बक्सा भी खुला था। सामान बिखरा पड़ा था। खोजने पर पेटी में रखी एक भरी सोने की चेन, अठन्नी भर की बाली, करीब बारह भरी चांदी की पायल, 30 हजार रुपये नकद सहित बर्तन आदि गायब था। घर में केवल पीड़ित सत्यनारायण तांती और उनकी 45 वर्षीया पत्नी गंगो देवी रहती हैं। दोनों दूसरे कमरे सोए हुए थे। उक्त दंपती कृषि कार्य कर अपना जीवनयापन करते हैं। चोरी की इस घटना से वे दोनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.