खक्सा पंचायत में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित
पाकुड़, मई 24 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाक्सा पंचायत के सरसाबांध गांव में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विधायक प्रो़ स्टीफेन मरांडी के प्रयास से गांव में दो नए 25 केवीए क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों की स्थापना की गई है। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा बिजली की समस्या, लो-वोल्टेज तथा बार-बार बिजली बाधित होने की शिकायत की जा रही थी, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई और घरेलू कार्य प्रभावित होते थे। नए ट्रांसफार्मरों के स्थापित होने से गांव की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इससे न केवल घरों में बिजली की उपलब्धता बेहतर होगी, बल्कि किसानों, छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.