पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत,संवाददाता। खकरा फीडर में हुए फॉल्ट के बाद रात भर उपभोक्ता परेशान रहे। फॉल्ट होने की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरस्त किए। तब जाकर रात दो बजे सप्लाई सुचारू हो सकी। गर्मी में बिजली कटौती होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। शुक्रवार रात में चली तेज हवा के कारण बिजली को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया। इसके बाद जब बिजली चालू हुई तो नकटादाना बिजली घर के खकरा फीडर में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने के कारण फीडर से जुड़े मोहल्ला खकरा,साहूकारा,चौक बाजार,शेखचांद,डालचंद समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं की नींद खराब हो गई। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। तब जाकर बिजली विभाग की टीम सक्रिय हुई औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.