धनबाद, मार्च 29 -- झरिया थाना मोड़ इलाके में शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन चोरों ने बिजली के खंभों से तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने थाना मोड़ से मदरसा के बीच चार खंभों के कॉपर तार काट दिए थे, लेकिन कुत्तों के भौंकने और स्थानीय लोगों के जागने के कारण वे तार मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। इस घटना की वजह से इलाके के उपभोक्ताओं को भारी बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कटे हुए तारों को समेटकर कार्यालय ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.