सहारनपुर, नवम्बर 24 -- रविवार रात सहारनपुर से वापस अपने घर लौट रहे टेंपो चालक गंदेवड़ा निवासी फैजान अंसारी (32) की रेडी गांव के पास सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा कर मौत हो गई। वह रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों ने उसे पड़ा देख परिजनों को खबर की। फैजान टेंपो चलाने का काम करता था। वह छुटमलपुर रूट पर चलता था। रात किसी वक्त वह सहारनपुर से वापस लौट रहा था। उस वक्त टेंपो में कोई सवारी भी नहीं थी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से नीचे उतरते वक्त छुटमलपुर रोड पर वह हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। सोमवार शाम बेहद गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। माना जा रहा है कि रात भर ठंड में पड़े रहने पर उसकी मौत हो गई। फैजान के तीन बच्चे एक लड़की और दो लड़के हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.