उन्नाव, अप्रैल 23 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंधेलिया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गुरधरी गांव निवासी बेचेलाल अपने पौत्र छोटू पुत्र विनोद कुमार का मुंडन कराने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र अंधेलिया गांव स्थित नटवा बाबा मंदिर गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद अधिकांश लोग लोडर पर सवार होकर वापस गांव चले गए। वृद्ध बेचेलाल व उनके चचेरे भाई नन्हके बाइक से गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- मुंडन के कार्ड बांटने जा रहे बाबा की बाइक पुलिया से टकराई, मौत छूही- हुलासी कुआ मार्ग स्थिति अंधेलिया गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली ...