जौनपुर, मार्च 14 -- मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज सिंह शुक्रवार देर शाम को अपनी बाइक से समाधगंज बाजार आया हुआ था। वहां से लौटते समय अभी वह बाजार से कुछ दूर पहुंचा ही था कि सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे नीरज के सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देते हुए एंबुलेंस सी एच सी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.