खंभे से टकराकर भूसे से लदी पिकअप पलटी
झांसी, जून 7 -- झांसी, संवाददाता। गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण घटना हुई। आड़ी सड़क पर तेज रफ्तार भूसा से लदी पिकअप बिजली के खंभे व पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में खंभे और पेड़ टूटकर जमींदोज हो गए। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। क्षेत्र बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। आड़ी सड़क पर बीती देर शाम भूसा के बारे लादकर एक पिकअप गाड़ी जा रही थी। जैसे ही चालक कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी लहराते हुए किनारे लगे बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि खंभे और पेड़ टूटकर गिर गए। हादसे के बाद तेज आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक पहले ही कूद गया था। बताया, बिजली का खंभा टूटने से बढ़वार डेम फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.