जौनपुर, मार्च 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट शनिवार को एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र के मधईपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज सिंह शुक्रवार की देर शाम को अपनी बाइक से समाधगंज बाजार आया हुआ था। वहां से लौटते समय अभी वह बाजार से कुछ दूर पहुंचा ही था कि सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे नीरज के सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देते हुए एंबुलेंस सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...