खंभे से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़,केशव भारद्वाज। भूदत कॉलोनी में रविवार देर रात करीब 12:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लोहे की सीढ़ी और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार विवेक निवासी भूदत कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद सौरव यादव, करण और अंकित बाल-बाल बच गए। महाराजा अग्रसेन चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कार में सवार सभी युवक आपस में दोस्त हैं और सेक्टर-3 से पराठे खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.