सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- अखण्डनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर गांव निवासी गौरव (23) पुत्र फूलचंद रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने मोटरसाइकिल से सुलतानपुर गया था। परीक्षा के बाद लौटते समय वह कादीपुर थाना क्षेत्र के पाकड़ पुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रुक गया था। मंगलवार 11 बजे के करीब ननिहाल से वापस घर आते समय मुडिला-अखण्ड नगर मार्ग पर उड़ुरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्ड नगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। परंतु परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे शाहगंज (जौनपुर) के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.