खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत और चचेरा भाई जख्मी
कौशाम्बी, जून 3 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर इनमें से एक को चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज कराया जा रहा है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। नजरगंज निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार सात भाइयों में छठवें नंबर का था। चार साल पहले अजय के पिता रामचंद का निधन हो गया। वह भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाया करता था। मंगलवार की रात वह अपने चचेरे भाई रमेश कुमार के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां गया था। रात को लौटते वक्त बाइक अजय चला रहा था। रात करीब 10 बजे रसूलपुर बदले गांव के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चचेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.