मेरठ, अप्रैल 2 -- नगर के मेरठ रोड स्थित थाने के पास शनिवार को एक बिजली के खंभे में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मवाना के मेरठ रोड पर थाने के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिजली के खंभे में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। आग तेजी से भड़कने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका।इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.