बुलंदशहर, जून 4 -- सोलर स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट उतरने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। पावर कारपोरेशन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर ककोड़ कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। क्षेत्र के गांव वैर निवासी शहजाद मलिक का 15 वर्षीय आठवीं में पढ़ने वाला पुत्र तौसीफ गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब साइकिल से सामान लेकर लौट रहा था। तभी छात्र की साइकिल सोलर स्ट्रीट लाइट खंभे से टकरा गई। जिसमें उतरे करंट से छात्र झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे तौसीफ को वैर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। जहां से सिकंदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की ...