गोंडा, मार्च 12 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली अंतर्गत नकहरा गांव में बुधवार की देर शाम घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रही कक्षा छह की छात्रा कामिनी रास्ते में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। नकहरा निवासी कक्षा छह की छात्रा कामिनी पुत्री स्व. पंचमलाल बुधवार शाम करीब सात बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान से सामान लेने गई थी। लौटते समय वह लोहे के बिजली के खंभे के पास से गुजरी। जैसे ही उसका हाथ खंभे से स्पर्श हुआ, वह हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। मजदूरी कर लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने जब किशोरी को खंभे के पास बेसुध पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी धड़कनें रुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.