जौनपुर, फरवरी 6 -- थानागद्दी। क्षेत्र के तिसियां गांव के समीप थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टड़वा गांव निवासी गौरव सिंह चन्दवक थाना क्षेत्र से अपने मित्र के साथ दावत से लौट रहे थे। वह अपनी डिजायर कार से मोढैला से थानागद्दी की ओर जा रहे थे। तिसियां गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया। इसके बाद कार एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। केराकत थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.