मथुरा, मई 1 -- श्री नृसिंह लीला समिति के तत्वावधान में श्री नृसिंह जयंती पर नृसिंह लीला का मंचन शाहजी मंदिर के चबूतरा पर किया गया। मंचन के दौरान बुराई के प्रतीक दैत्य हिरण्यकश्यप का वध किया गया। मंचन से पूर्व भगवान नृसिंह, भगवान वराह और भगवान गणेश के स्वरूपों ने नगर भ्रमण किया। यात्रा शाहजी मंदिर से शुरू होकर गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, प्रताप बाजार, पुराना बजाजा, बनखंडी महादेव होते हुए लोई बाजार होते हुए पुनः शाहजी मंदिर पहुंची। लीला महोत्सव में भगवान नृसिंह भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खम्भ फाड़ कर प्रकट हुए। इसके बाद भगवान के स्वरूपों की आरती शाहजी मन्दिर के सेवाधिकारी शाह केएस गुप्ता और शाह प्रशांत कुमार ने की। यह भी पढ़ें- भगवान श्रीहरि के चौथे अवतार हैं भगवान नरसिंह : स्वामी लक्ष्मणाचार्य लीला महोत्सव में भगवान नृसिंह और वराह के श्रीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.