कौशाम्बी, मई 1 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व. धर्मराज ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने पैतृक आवास पर मवेशियों के छाया के छप्पर डालने के लिए खंभा खड़ा कर रही थी।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी खंभा को गिराकर जमीन से जबरन रास्ता मांगते हुए गाली-गलौच करने लगे। जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रास्ता बंद करने की पुलिस से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...