खंद्रावली के पास पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी इनाम धुरी गोली लगने से घायल
शामली, अगस्त 9 -- थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट रविवार देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश इनाम धुरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल, कारतूस, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खंद्रावली गांव के निकट पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस के मुताबिक, बदमाश की फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.