आगरा, मार्च 5 -- आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास होली वाले दिन बुधवार दोपहर कुछ युवक होली खेल रहे थे। वहां उन्होंने 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा देखा। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों का कहना था कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। प्रभारी निरीक्षक खंदौली कुलदीप सिंह का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। कूल्हे में चोट थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.