आगरा, नवम्बर 21 -- खंदौली ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांव नेकपुर में गोवंश ने किसान पर हमला बोल दिया। वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया l शुक्रवार को गांव नेकपुर में किसान नेता गिर्राज सिंह नौहवार पर गोवंश ने हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया है l उनका इलाज चल रहा है। इधर इधर बीडीओ खंदौली ने गांवों में गोवंशों के छुट्टा घूमने पर सचिवों को चेताया है। बीडीओ खंदौली विजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्र जारी किया है। ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि निराश्रित गोंवंश को गोशाला/गो-आश्रम में भेजकर जल्द संरक्षित करें l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.